हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 21, 2018

प्रधान पति कुल्लन कादरी अधिकारीयो की मिली भगत से शौचालय निर्माण कर रहे भष्ट्राचार ,अधिकारी मौन

सुरेश त्रिपाठी की रिपोर्ट 

जनपद बलरामपुर के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी कोल्हुई श्रीदत्तगंज के विकासखंड बलरामपुर में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनने वाले शौचालय  पर भ्रष्टाचार का लगा ग्रहण, कोई और नहीं खुद प्रदेश  सरकार के ही अधिकारियों के द्वारा लगाया जा रहा है ग्रहण, मानक विहीन निर्माण कराकर बहती गंगा में हाथ धोने का काम कर रहे हैं संम्बधित अधिकारी ।पिपरी कोल्हुई सहित विकास खंड श्रीदत्तगंज के दर्जनों गांव मे शौचालय निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का धड़ल्ले से किया गया प्रयोग जिससे कि  पिपरी कोल्हुई के मजरे  मे कई व्यक्ति से 500 रुपए प्रधान रूकैया बानो के पति कुल्लन कादरी शौचालय का गड़ा खोदने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं । जिसका लाभार्थी खुलेआम बताते नजर आ रहे है।
 संबंधित अधिकारी सोते हे कुंभकर्णी नींद और खुलेआम दिन  के उजाले में होता रहा। भ्रष्टाचार पर अभी तक कार्यवाही शून्य नजर आ रहा है। कहीं ना कहीं इस भ्रष्टाचार में अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। वहीं  बताते चलें की राजस्व ग्रामों  को ओडिएफ  करने के चक्कर में मानक और गुणवत्ता को ताक पर रखकर  ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सचिवों के द्वारा खुलेआम लूट किया जा रहा है।  लेकिन विभाग के अधिकारी मौन है गाँवों में  स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनाए गए सुलभ शौचालय से  कहीं छत गायब तो कहीं दिवारों में आई दरारें और एक गढ़ा में दो गढ़ा करके  और घटिया निर्माण भ्रष्टाचार की कलई खोलती साफ नजर आ रही है ।आखिर क्या घटिया सामग्री प्रयोग करके बनाए गए शौचालय  क्या एक भी बरसात झेल पाएगी अब सवाल यह उठता  है कि आखिर ऐसे भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के ऊपर कार्रवाई ना होना ।आम जनमानस में बना चर्चा का विषय आखिर कैसे होगा मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री  का भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार । अब देखना ये है कि कब जागेंगे संम्बधित अधिकारी और होगी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही या अपना हिस्सा लेकर जांच के नाम पर होगी खाना पूर्ति। सरकार महिलाओ को आरछण देकर महिलाओ को सम्मान और समाज मे आगे आने का अथक प्रयास कर रही है ।जिससे समाज मे महिलाओ को जागरूक किया जाए ।लेकिन वही महिला प्रधान रूकैया बानो के पति कुल्लन कादरी खुद को प्रधान प्रतिनीधि बताकर महिला प्रधान को पर्दे के पीछे रखकर खुद अधिकारियो की मिलीभगत से भष्ट्राचार कर मक्खन मलाई उडा रहे है ।जो न सिर्फ भष्ट्राचार है बल्कि महिला अधिकारो का हनन भी है । अब देखना यह है कि महिलाओ के हक के लिए लडने वाली, और भष्ट्राचार मिटाने की बात करने वाली सरकार के उच्च अधिकारी कार्यवाई करेगे या  सरकार के मंशा को पलीता लगाकर सरकार को बदनाम करेगे ।


No comments: