गोल्हौरा थाना क्षेत्र में एक बरांव शरीफ है जो इस्लाम धर्म के नज़रिये से बहुत पवित्र स्थान माना गया है, यहाँ पर शोएबुल औलिया का पवित्र दरगाह है , यहाँ पर जो फरियादी आता है लोगो की ये मान्यता है कि उसकी तमन्ना पूरी होती है ।
बुधवार की सुबह ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर यहाँ के शोएबुल औलिया नौजवान कमेटी और दारुल उलूम फ़ैजुरर्सल बरांव शरीफ के विद्यार्थी तथा इर्द गिर्द के तमाम लोगो द्वारा जुलूस निकाला गया जो बरांव शरीफ से निकलकर गोल्हौरा होते हुए इटवा के लिए रवाना हुआ।
गाँव के गलियारे से सड़क के चौराहे तक हर जगह मुस्तैदी से तैनात दिखी पुलिस प्रशासन

रास्ते मे कोई दुर्घटना न होने पाए इसके लिए गोल्हौरा थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के गाँव के हर नुक्कड़ से सड़क तक मुस्तैदी के साथ तैनात रही , लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और मुल्क में अमन व चैन के साथ रहने का वादा किया, मिलादुन्नवी के इस शुभावसर पर इटवा में आये गरीबो को और वहाँ उपस्थित तमाम लोगो को भोजनपान कराया गया ।
इस दौरान वहां सगीर अहमद अल्वी, बदरे आलम ( एडवोकेट), रहमानी अल्वी, मौलाना आशिफ अल्वी, डॉ0 गुलाम अब्दुल कादिर राबे (एडवोकेट ), मोहम्मद गुलाम अब्दुल कादिर चिस्ती,सुहेल खान, मोहम्मद नफीस (प्रधान बरांव शरीफ) कमर रजा, हाजी सेहनशाह , मोहम्मद ओवैस, मसूद अल्वी, इरफान अल्वी, अरशद अल्वी, मसूद बाबू, अख्तर खान, नौशाद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment