हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 21, 2018

आज फिर एन.एच.233 पर हुआ हादसा , सड़क में गड्ढ़ा होने के कारण बाइक पर बैठी महिला के हाथ से नवजात शिशु नीचे गिरा हुआ जख्मी


आज शाम करीब 7 बजे के बीच उसका निवासी विशाल अपने परिवार के साथ नोनहवा जा रहा था अभी वह मोहाना बर्डपुर एन.एच.233 मार्ग पर ऊजी पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था । कि अचानक सड़क पर गड्ढ़ा पड़ने के कारण वह अनियंत्रित खो बैठा । गाड़ी पर उसके साथ उसकी बीवी बच्चे  समेत 5लोग बैठे थे । तभी महिला के गोद में बैठी नवजात शिशु हाथ से सरक कर नीचे सड़क पर गिर गयी और चोटिल हो गयी ।
ये देख सब रोने लगे तभी  उस्मान फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी के सेक्रेटरी नूर मोहम्मद जी (प्रधानाचार्य )चौ.विद्या.देवी इण्टर कालेज, घुरहू प्रसाद एवं कांग्रेस जिला प्रवक्ता आमिर मोइन बर्डपुर से एक मुंडन प्रोग्राम से आ रहे थे तभी उन्होने देखा ऊजी  पेट्रोल पम्प के पास कोई चोटिल होकर गिरा है । तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और उसे ईलाज के लिए समुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले  गए । वहां ईलाज कराया । वहां मौजूद डॉक्टर एस.ए.खान ने तत्काल ईलाज किया और कुछ देर बाद उसे घर भेज दिया । डॉक्टर ने परिवार वालो को सलाह दी है कल बच्ची का सीटी स्कैन करा ले । खबर लिखे जाने तक बच्ची खतरे से बाहर है । 

No comments: