बढ़नी सिद्धार्थनगर
एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान में छापेमारी के दौरान नेपाल से तस्करी कर बढ़नी के रामलीला मैदान के पास मकान में डम्प किये गये समान समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । बरामद माल की कीमत 2 लाख 16 हजार 8 सौ रूपये आंकी जा रही है । अग्रिम कार्यवाही के लिए बरामद माल को बढ़नी कस्टम में सुपुर्द कर दिया गया ।एसएसबी 50वीं वहिनी सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की रामलीला मैदान गली में एक घर है जिसमे नेपाल से तस्करी कर लाये गए समान को डम्प किया गया है । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए एसएसबी व पुलिस की टीम गठित की गयी और उक्त घर पर छापामारी के दौरान पाँच बोरो में 320 किलो ग्राम सुपारी ,तीन बोरा में 85 किलो कालीमिर्च ,5 किलो इलाइची छोटी ,नेपाली सिगरेट सहारा 200 पाकेट व खुखरी 100 पाकेट ,भोला गुटखा 35 पाकेट , सुपारी 10 पाकेट व 10 पाकेट तम्बाकू बरामद हुआ । पुछताक्ष से पता चला की घर फिरोज पुत्र साईं मोहम्मद वार्ड न 9 राम जानकी मन्दिर बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को भी बरामद समान के साथ हिरासत में लिया गया कागजी कार्यवाही के साथ मय जब्त समान को कस्टम बढ़नी में सुपुर्द कर दिया गया ।उक्त टीम में एसएसबी के हराराम ,विजय कुमार ,हेमराज ,प्रमोद कुमार ,संजीव कुमार वर्मा ,बढ़नी चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव ,ज्वाला सिंह ,मनोज पटेल मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment