हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 8, 2018

बढ़नी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बैग से 8 लाख 93 हजार 200 सौ रूपये भारतीय मुद्रा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
एसएसबी 50 वीं वाहिनी के डियूटी पर तैनात जवानो ने बढ़नी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बैग से 8 लाख 93 हजार 200 सौ रूपये भारतीय मुद्रा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । अग्रिम कार्यवाही के लिए अभियुक्त व भारतीय मुद्रा को बढ़नी कस्टम में सुपुर्द कर दिया गया ।
सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया की चैकिंग के दौरान कुछ लोग पैदल कुछ लोग रिक्शे से जा रहे थे  डियूटी पर तैनात जवानो द्वारा चेक पोस्ट पर एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 50 वर्ष थी उक्त महिला की बैग चेक किया गया तो काली पॉलीथिन में संदिग्ध तरीके से कुछ छुपाया गया था जिसे खोलकर देखा गया तो उसमे अत्यधिक मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुआ । उक्त महिला से पूछा गया भारतीय मुद्रा किसकी है तो महिला ने इशारा करके बताया की यह बैग नारायण खत्री नामक व्यक्ति का है । महिला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रात्रीनारायण खत्री नामक व्यक्ति को गिरफ्त में लिया गया और पुछताक्ष में कबूल किया की भारतीय मुद्रा मेरी है । इसके बाद जांच कर महिला को छोड़ दिया गया ।बरामद भारतीय मुद्रा 2 हजार के 165 नोट ,5सौ के 1086,200सौ के 101 नोट था ।पुछताक्ष के दौरान अपना नाम नारायण खत्री छेत्री पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम लूंग पोस्ट नौवहनी वार्ड न 6 जिला प्यूठान नेपाल बताया की भारतीय मुद्रा पंजाब से भारत नेपाल सीमा के रास्ते प्यूठान नेपाल ले जा रहे थे जिसे दल बहादुर जिसी निवासी भालुबांग जिला दांग ,हरी बहादुर केसी निवासी लूंग जिला प्यूठान ,चंद्र बहादुर केसी निवासी लूंग ,कृष्ण बहादुर निवासी लूँग ,गोया भंडारी निवासी चनरौटा जिला कपिलवस्तु नेपाल को देना था । उक्त युवक को जब्त की गयी भारतीय मुद्रा को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया । उक्त टीम में हरा राम,आनन्द सिंह ,विजय कुमार ,श्याम सुन्दर जवान मौजूद रहे ।

No comments: