हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 8, 2018

साइकिल रैली निकाल दस्तक अभियान का हुआ आगाज बढ़नी सिद्धार्थनगर

प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में बढ़नी ब्लॉक  कार्यालय शनिवार  को दस्तक अभियान फेज- 2 के तहत ब्लाक कर्मियों ने साइकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई। रैली को विडिओ विलास राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बढ़नी ब्लाक  से प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को इंसेफ्लाइटिस के प्रति ग्रामीणों में जन जागरण करने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई।ब्लॉक सभागार में रैली के बाद सभा में उपस्थित लोगो को वीडियो ने  सम्बोधित करते हुए कहा की खुले में शौच ने करे इससे गन्दगी फैलती है और विमारियो को रोकने के लिए शौचालय का प्रयोग करे ।
 प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ एस बी गौतम ने कहा बुखार होने पर सतर्क हो जाये तुरंत किसी भी निकट के सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श लें तथा जांच कराएं । उन्होंने कहा कि जापानी इंसेफ्लाइटिस व संभावित मस्तिष्क ज्वर से निपटने के लिए अभिभावकों को जागरुक करना आवश्यक है । इसके लिए ही यह जागरूकता रैली निकाली गई रैली में इंसेफ्लाइटिस रोग के लक्षण, बचाव के तरीके से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यह बीमारी समय से इलाज करने से ठीक हो सकता है। इस दौरान एडीओ पंचायत सम्भू नाथ ,ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद पांडेय ,रविकांत यादव ,ग्रामप्रधानअबूबकर ,नदीम ,मधुसूदन ,अरविन्द  सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

No comments: