हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 8, 2018

खटिक समाज का10जुलाई 2018 का धरना प्रदर्शन खटिक बिरादरी के लिये लिखेगा इतिहस - राजेश सोनकर एवं जसवन्तलाल सोनकर

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट - 
अखिल भारतीय खटिक समाज (रजि.) युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजेश सोनकर एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जसवन्तलाल सोनकर के नेतृत्व में लखनऊ के ईको गार्डेन में होने जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के हर जनपद से लोग पहुंच रहे हैं ।
टेलीफोन वार्तालाप में अध्यक्ष  ने कहा कि  आज उत्तर प्रदेश में खटिक जाति पर सबसे ज्यादा अत्याचार और उत्पीड़न हुआ है जिसको लेकर पूरी खटिक समाज में रोष व्याप्त है। जिसकी वस्तुस्थिति से स्थानीय स्तर के प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एवं उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया है। परन्तु अभी भी समस्या का न तो निराकरण हुआ है और न ही अत्याचार बंद हुये है ।  प्रदेश सरकार भूल गयी है कि केवल उत्तर प्रदेश में खटीकों की संख्या डेढ़ करोड़ से ऊपर है अबकी बार भाजपा की सरकार बनने में खटिक बिरादरी के लोगों का अधिक सहयोग रहा । फिर भी ये बातें भाजपा की सरकार भूल गयी । अगर खटिक बिरादरी पर अत्याचार बंद नहीं हुये तो इसका खामियाजा सरकार कों भुगतना पड़ेगा । अध्यक्ष  ने खटिक समाज के सभी स्वाजातीय बन्धुओं से अपील की है कि दस जुलाई कों ईको गार्डेन लखनऊ में पहुँच कर धरना कों सफल बनावें एवं अपने खटिक समाज की एकता का एहसास प्रदेश सरकार को करायें । ये धरना प्रदर्शन खटिक जाति के लिये आजादी के बाद का पहला धरना प्रदर्शन होगा । राष्टीय अध्यक्ष श्री राजेश सोनकर ने कहा है कि इस धरने से जहां खटिक समाज के पीड़ितो को न्याय मिलेगा वहीं दूसरी तरफ भारत के भौगोलिक परिदृश्य में खटिक समाज की दिशा और दशा तय करेगा ।

No comments: