हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 8, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बढ़नी सिद्धार्थनगर
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला ढाले के पास बीती रात को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी ।सूचना पर आरपीएफ व पुलिस मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक़ गोरखपुर-गोण्डा रुट पर  ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के उतरौला गांव के पास शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली गांव का रहने वाला
राजकुमार पुत्र रामदेव चौधरी उम्र लगभग 25 वर्ष की ट्रेन से उतरते वक्त दर्दनाक मौत हो गई।आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि मृतक  शनिवार की रात ट्रेन की रफ्तार धीरे देख उतरौला ढाले के पास उतरने लगा और ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।सुबह जब आस-पास के खेतों में लोग रोपाई करने आये तो लाश देखकर पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलते ही ढ़ेबरुआ पुलिस और आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।मृतक के पास आनन्दनगर से परसा तक का टिकट भी मिला।

No comments: