हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, July 7, 2018

भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में चल रहा करेंसी का खेल

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पेट्रोलिंग पार्टी के जवानो ने नेपाल से बढ़नी के रास्ते भारत में प्रवेश करते समय तलाशी के दौरान एक व्यक्ति  के पास दो लाख छ हजार दो सौ रूपये भारतीय मुद्रा के साथ बरामद कर गिरफ्तार कर लिया । अग्रिम कार्यवाही के लिए अभियुक्त व भारतीय मुद्रा को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया ।
एसएसबी 50वीं वाहिनी सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा भारतीय मुद्रा के साथ नेपाल से बढ़नी के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला है । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पेट्रोलिग पार्टी के जवानो को अलर्ट कर दिया गया । सीमा पर चेकिंग के दौरान पिलर नंबर 567/2 के पास एक व्यक्ति के पास दो हजार के 48 नोट, पाँच सौ के 208 नोट व दो सौ के 31 नोट बरामद हुआ । पकडे गये अभियुक्त  से पुछताक्ष में अपना नाम खड्ग बहादुर निवासी उप महानगरपालिका -10  जिला दांग नेपाल का निवासी बताया । अभियुक्त ने बताया की एम के ट्रेडर्स नामक दूकान नेपाल के दांग जिले में है । ये रूपये उधार के समान का है ये रूपये बढ़नी में सरदार वस्त्रालय अमन व मित्तल ट्रेडिंग कम्पनी को देने के लिए लाया था । बरामद भारतीय मुद्रा से सम्बंधित कोई दस्तावेज न होने के कारण जब्त की गयी भारतीय मुद्रा के साथ बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया ।उक्त टीम में एएसआई रमेशचंद्र ,सुनील राय ,चित्रा ,राजेश जवान मौजूद रहे ।

No comments: