हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, July 6, 2018

ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय मूजहना के छात्र छात्राओं में ड्रेस वितरण किया

बढ़नी सिद्धार्थनगर
विकास खंड बढ़नी के मुजहना प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को  ग्राम प्रधान बेचन यादव ने छात्र छात्राओं को ड्रेस वितरण किया। वितरण के दौरान ग्राम प्रधान  ने कहा कि  सरकार की मंशा है कि प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसलिए यह ड्रेस वितरण का कार्यक्रम किया गया। ताकि गरीब बच्चों को यह महसूस ना हो कि हम किसी सरकारी विद्यालय में पढने जाते हैं।  एकरूपता बनाये रखने में ड्रेस का विशेष महत्व है। स्कूल में पढ़ने वाला हर बच्चा चाहे वह किसी भी मजहब का हो, सभी बच्चों का एक समान ध्यान रखना ही स्कूल का कर्तव्य है। जिसमें गरीब एवं अमीर दोनों बच्चों को समान रूप से शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। ड्रेस पाकर बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खुशी से झूम उठे । ड्रेस वितरण के दौरान अध्यापक व भारी संख्या में अभिभावक एव ग्रामीण मौजूद रहे ।

No comments: