हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, July 6, 2018

जन्मदिन विशेष-अभिनय के दम पर रणवीर ने बनाई अलग पहचान

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
बॉलीवुड के नए दौर के सबसे सफल और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने फिल्‍मों में कई अलग तरह के पावरफुल किरदारों को निभाया है। उनके खास ड्रेसिंग सेंस से लेकर बेबाक बयानबाजी का हर कोई कायल है। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। आज हम लाए हैं रणवीर सिंह से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें-

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। सिन्धी परिवार में जन्मे रणवीर सिंह के माता-पिता का नाम अंजू और जगजीत सिंह भवनानी है।

 फिल्मों में आने से पहले रणवीर एड एजेंसी में कॉपी राइटिंग का काम करते थे। इंडियाना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्‍होंने स्‍टार बक्‍स कॉफी हाउस में भी काम किया।

काम पाने के लिए रणवीर ने कई बार रेस्टोरेंट और नाइट क्लब्स में फिल्ममेकर्स का पीछा करते थे। कई बार तो काम पाने के लिए वे दूसरों के फोन से डायरेक्टर्स के नंबर चुराया करते थे। नंबर पर रोजाना मैसेज डालते थे कि वो काम पाना चाहते हैं।

रणवीर ने कभी किसी मॉडलिंग प्रोजेक्ट में काम नहीं किया। वह एक फ्रेश चेहरा बनकर लोगों के सामने आना चाहते थे और वह जुआ सफल हो गया।

 रणवीर सिंह और सोनम कपूर मौसेरे भाई-बहन हैं। कपूर खानदान से रिश्ता होने के बावजूद उन्होंने इसका फायदा नहीं उठाया और अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है।

रणवीर में एक बात बहुत अजीब है। जब वो किसी भी देश में जाते हैं तो वहां की सबसे पॉपुलर एक्स रेटेड मैगजीन खरीदकर लाते हैं। ये उनकी हॉबी में से एक हैं।

रणवीर सिंह और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल का अफेयर था। बाद में अनुष्का शर्मा से भी रणवीर का अफेयर रहा। अब रणवीर दीपिका को डेट कर रहे हैं।

 रणवीर कार्बोहाइड्रेड से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते। फिटनेस बनाए रखने के लिए वे अधिक प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेड वाली चीजों का सेवन करते हैं। रणवीर चावल, रोटी, ब्रेड, नूडल्स और पास्ता नहीं खाते। रणवीर की डाइट में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है।

किसी ऐसी जगह जाने पर जहां जिम मौजूद नही हो, रणवीर पुशअप्स करते हैं और सूटकेस उठाकर एक्ससाइज करते हैं। बचपन में रणवीर मोटे थे और सोलह साल की उम्र से उन्होंने वजन कम करने के लिए वजन उठाना शुरू कर दिया था।रणवीर नॉनवेज डिश बनाने में सिद्धहस्त हैं। उनका मानना है कि सही मात्रा में बटर का इस्तेमाल करने से हर चीज स्वादिष्ट लगती है।
 रणवीर के अनुसार वह क्लोजेट डीजे (ऐसे लोग जो घर में कुछ भी बजाते रहते हैं जैसे टेबल) हैं और बार-बार हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। अपना खाली समय रणवीर डीवीडी देखते हुए, वीडियो गेम खेलते हुए और दोस्तों के साथ बिताते हैं।


No comments: