कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी गुरुवार को अपना पहला बजट पेश किया. उन्होंने किसानों के 34 हजार करोड़ की कर्ज माफी की घोषणा की है. विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और जेडीएस ने अपने-अपने घोषणापत्र में इसका ऐलान किया था.
बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि बजट पेश करने का यह उनका पहला अनुभव है। वह इसे चुनौती के तौर पर देख रहे हैं।इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किसानों को राहत देते हुए 34 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस घोषणा के बाद हर किसान को 2 लाख रुपए का फायदा होगा। यह लाभ 31 दिसम्बर 2017 तक लिए गए कर्ज पर मिलेगा। इससे 25 हजार किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान उन्होंने इंदिरा कैंटिन, अन्न भाग्य योजना जारी रखने तथा उसे बेहतर बनाने, पूर्व की कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को जारी रखने, बेंगलुरु में 11 हजार 950 करोड़ की लागत से पेरिफेरल रिंगरोड का निर्माण करने, भारतीय शराब पर 4 प्रतिशत का उत्पाद शुल्क बढ़ाने, आदि शंकराचार्य जयंती मनाने, बेंगलुरु झील के जीर्णोद्धार के लिए 50 करोड़, प्राइमरी स्कूल में कन्नड़ माध्यम के साथ ही कर्नाटक में अंग्रेजी की कक्षाएं शुरू करने आदि की कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई।
इसके अलावा सरकार ने लोगों को झटका देते हुए पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए।उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत में 30 से 32 फीसदी ओर डीजल की कीमत में 19 से 21 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे पेट्रोल के दाम में 1.14 प्रतिलीटर और डीजल 1.12 प्रतिलीटर बढ़ा दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment