हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, July 9, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

बढ़नी सिद्धार्थनगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शोहरतगढ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राष्ट्रीय छात्र दिवस व विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर  सुबह से ही कई प्रकार के कार्यक्रम किये गये। इसी क्रम शोहरतगढ में स्थित शिवपति इन्टर कालेज में संगोष्ठी, वृक्षारोपण व नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को कालेज गेट पर तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी शोहरतगढ राज घराने के राजकुमार धनुर्धर प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय छात्र दिवस व विद्यार्थी परिषद् के  69 स्थापना दिवस पर सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं व उन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् द्वारा चलाया जा रहा है। राष्ट्र व्यापी अभियान सभी छात्र छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान मुख्य वक्ता अभाविप के राज्य  विश्वविद्यालय सहप्रमुख शिवशक्ति शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद् की स्थापना आज ही दिन सन् 1949 में हुई थी। विद्यार्थी परिषद् अनवरत 69 वे वर्षो की कठोर तपस्या और संघर्ष से यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन गया है।
विद्यार्थी परिषद् की यह मान्यता है कि छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक हैं। छात्र केवल शैक्षिक गतिविधियों का अंग ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र का एक जिम्मेदार नागरिक हैं। छात्र नागरिक शक्ति समस्या नहीं समाधान है। अतएव अभाविप ने सबका आवाहन किया कि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानें। परिषद् का यह प्रयास रहता है। कि छात्र देश की लोक शिक्षा, लोक सेवा एवं समाज जीवन के हर क्षेत्र में पुनरूत्थान का वाहक बनें। इस क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक विक्रम प्रसाद यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन तहसील प्रमुख डॉ हेमंत राज उपाध्याय ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से शिक्षक नेता रामविलास यादव, नीलेश चौधरी, चंदन पाण्डेय, अमित तिवारी, श्रध्दा कान्दू, नैन्सी उपाध्याय, इच्छा उपाध्याय, सादिया खातून, प्रज्ञा पाल, आशीष गुप्ता, उपेन्द्र दूबे, सागर मोदनवाल, रमेश यादव, सत्यम् दूबे, करन चौधरी, सूरज गुप्ता, अजय चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: