हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, July 10, 2018

अखिल भारतीय खटीक समाज ने लखनऊ के ईको गार्डेन में एक दिवसीय धरना दिया

पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो दिल्ली कूच करेगी खटीक समाज - राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष 
मालूम हो कि दिनांक 25/06/2018 को जनपद फतेहपुर के धाता थानाक्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ गजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने घर में कूड़ा फेंकने गयी बालिका के साथ बलात्कार किया और लड़की के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुये तो गजेंद्र सिंह बंदूक लेकर अपने छत पर चढ़ गया और धमकी दी कि अगर शिकायत करोगे तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे ।
किसी तरह पीड़ित परिवार धाता थाना पहुंचा और लिखित शिकायत वहाँ के थानाध्यक्ष को दिया , परन्तु थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की एक न सुनी और पीड़ित परिवार के ही ऊपर मारपीट का मुकदम दर्ज कर दिया । इसके बाद पीड़ित परिवार अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव के पास अपना फरियाद लेकर  पहुँचें तो उसने औरत जाति का धर्म न निभाते हुये उल्टे पीड़िता को ही धमकाने लगी ।
जब इसकी भनक खटीक जाति के लोगों को लगी तो वो पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिये । फिर भी दबंगों के आगे पुलिस ने घुटने टेक दिये और मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
धरना में जनपद फतेहपुर के धाता से पीड़िता के साथ 
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिलायें एवं पुरुष 
 इसके बाद अखिल भारतीय खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश सोनकर के नेतृत्व में मामले को उठाया गया । तब जाकर पुलिस के आंख खुली और पुलिस ने अपनी कमियां छुपाने के लिये गजेन्द्र सिंह के खिलाफ354,506,एवं अनुसूचित जाति /जनजाति का मुकदमा लिख इतिश्री कर लिया । जबकि ऐसे मामले में 376A ipc एवं पास्को एक्ट का मुकदमा लिखना चाहिये परन्तु पुलिस ने नहीं दर्ज किया । इसके बाद स्थानीय खटीक जाति के लोग मेडिकल कराने के लिये धरना प्रदर्शन किये तब जाकर पीड़िता का मेडिकल हुआ लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली इसी को लेकर मान्यवर कांशीराम स्मारक ईको गार्डेन में अखिल भारतीय खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में धरना दिया गया ।
राजेश सोनकर एवं पूर्व संसाद मुंशीपाल वर्मा ने सरकार से पीड़िता को मदद के लिये एक करोड़ की मांग की 
इस धरने में प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश के भी खटीक समाज के लोग सैकड़ों की तादात में पहुँचें । धरना को सफल बनाने के लिये महिलायें भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ली । धरना को सम्बोधन अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष जसवंतलाल सोनकर ने भी किया और उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का महौल हैं और खटीक समाज के लोगों एवं दलितों पर अधिक अत्याचार बढ़ा है इसका जवाब जनता अपने मतों से देगी ।
वीरू सोनकर ने कहा प्रदेश सरकार तानाशाही रुख अख्तियार कर गरीबों पर जुल्म ढा रही है अगर ये जुल्म बंद नहीं किये तो हमारी संगठन इसका मुंहतोड़ जवाब देगी ।
आजमगढ़ से आये संगठन के समाजसेवी पंकज मोहन सोनकर ने योगी सरकार को खुला चुनौती दी है अगर सरकार दस दिन के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो हम विधानसभा के सामने भूख हड़ताल करेंगे जरूरत पड़ी तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये जान भी देंगे ।
धरना स्थल पर पहुँचें अजगरा के विधायक माननीय  कैलाशनाथ सोनकर एवं   वारणसी खटीक सेना जिलाध्यक्ष श्री गिरीन्द्रचन्द्र उर्फ प्यारेलाल सोनकर - 
उन्होंने कहा अपनी समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिये हम और हमारा समाज कटिबद्ध है पीड़िता के साथ पूर्णरूप से न्याय दिलाया जायेगा एवं मदद की जायेगी । मैं यहाँ राजनीतिक भाव से नहीं अपितु अपने समाज के कारण आया हूँ और पूरा प्रयास करूंगा की मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर प्रदेश सरकार पीड़िता को न्याय दें ।
प्रदेश सरकार अपनी कमियों को देख नहीं रही है , सरकार को खटीक एकता का परिचय कराना होगा  - सुरेन्द्र सोनकर (चेयरमैन )
अपनी सम्बोधन में सुरेन्द्र सोनकर ने कहा की ये सरकार अपनी कमियाँ को छुपा रही है और गरीबों को न्याय नहीं दिला रही है । पीड़िता को अगर न्याय नहीं मिला मिला तो अस्सी जनपदों के खटीक समाज के लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे । अगर इस पर न्याय नहीं मिला तो खटीक समाज का आबादी उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से अधिक है और खटीक समाज अपने मतों से इसका जवाब देगा । एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को खटीक समाज के सभी वक्ताओं ने भी सम्बोधन किया ।
लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश में हुये खटीक समाज पर अत्याचार एवं पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर दिया गया ज्ञापन 

धरना स्थल पर पहुंची अम्बेडकर वादी शेरनी अमिता अम्बेडकर

और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये हर संभव मदद के लिये किये वादे
इस दौरान विजय सोनकर (गोंडा)
सोनू सोनकर, देवा सोनकर , मनोज सोनकर , पूर्व सांसद मुंशी राम जी , एम के खटीकवांग , संजीव सोनकर , सर्वेश सोनकर, समेत खटीक समाज के तीन सौ से अधिक महिलायें एवं पुरुष एकत्रित रहे ।

No comments: