पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुण्यतिथि पर किया गया याद
बढ़नी सिद्धार्थनगर
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत बढ़नी कार्यलय के सामने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चंद्रशेखर की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।रविवार को आयोजित पुण्य तिथि में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व पीएम ने देश के विकास के लिए काम किये। उन्होंने देश के आठवें प्रधानमंत्री के रुप में देश की बागडोर संभाली थी। उनके नेतृत्व में देश ने कई आयाम भी छूए। विकास के लिए काम किया। महापुरुष किसी जाति और धर्म के नहीं होते। इनके बताए मार्ग पर चलने की जरुरत है
उनके बताये मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस क्रम में डाः अजहर,बदरे आलम,निजाम अहमद ,करम हुसेन इदरीशी,सगीर खाकसार ने स्वगीर्य चन्द्रशेखर जी के जीवन पर प्रकाश डाला, आयोजक मोहम्मद इब्राहिम ने उपस्थित वक्ताओ के प्रति अभार प्रकट किया ।

No comments:
Post a Comment