हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, July 16, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

घायल लड़की ने मोदी ने मांगा आॅटोग्राफ
पीएम मोदी जब मिदनापुर रैली के पंडाल से घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे तो एक अजीब घटना सामने आई. एक घायल युवती ने मोदी को अपना हालचाल बताने के बाद उनसे आॅटोग्राफ मांग लिया. यह मोदी की पॉपुलारिटी का ही नतीजा है कि लोग घायल हालत में भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

मोदी ने भी देर किए बिना उसकी इच्छा पूरी की. और उसके नाम पर एक छोटा सा संदेश लिखकर अपने हस्ताक्षर दे दिए. यह देखकर युवती खुश हो गई और कहा कि अब मुझे दर्द का एहसास तक नहीं हो रहा है. मोदी खुद भी उसके इस साहस को देखकर अचरज में हैं.

वैसे पीएम ने मिदनापुर की रैली के मंच से ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि प.बंगाल की जनता में बहुत जिगर है. पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, लोग घायल हो गए पर फिर भी मैदान में डटे रहे।


No comments: