हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, July 16, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

मिशन बंगाल पर पीएम मोदी आज किसान रैली को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिमी बंगाल के मिदनापुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे. रैली में पीएम हालही में खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने वाले फैसले के बारे में लोगों को जागरूक करवाएंगे. ये रैली भी 2019 में होने वाले आम चुनावों जीतने के मिशन पर है.

बता दें कि मिदनापुर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ है. जहां से पीएम खुद रैली करके यहां के लोगों को लुभाने की कोशिश करेंगे. इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 29 जून को पुरुलिया जिले में जनसभा की थी. इसके 15 दिन बाद ही आज पीएम मोदी मिदनापुर में रहेंगे. बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि मिदनापुर में पीएम की रैली बताती है कि लोकसभा चुनावों के लिए बंगाल हमारे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले राज्यों में से एक है.

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हालही में 14 अधिसूचित खरीफ फसलों के एमएसएफ में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. जिस फैसले के बारे में पीएम लोगों को जागरूक करवाएंगे. वह दोपहर 12.30 मिदनापुर पहुंचेंगे और मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.


No comments: