हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, July 16, 2018

एसएसबी के जवानो ने नेपाल से तस्करी कर भारत में बढ़नी स्टेशन के पास से 215 किलो इंडोनेशियन डली समेत एक महिला को गिरफ्तार किया

बढ़नी सिद्धार्थनगर
एसएसबी के जवानो ने नेपाल से तस्करी कर भारत में बढ़नी स्टेशन के पास से 215 किलो इंडोनेशियन डली   समेत एक महिला को गिरफ्तार किया । बरामद माल की कीमत एक लाख सात हजार पाँच सौ रूपये आंकी जा रही है । अग्रिम कार्यवाही के लिये बरामद माल व महिला को कस्टम बढ़नी में सुपुर्द कर दिया गया ।
एसएसबी सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया की सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कुछ महिलाये रामलीला मैदान गली से होकर स्टेशन की और जा रही है ।सभी के सर पर एक एक बोरा है जिसमे तस्करी किया हुआ समान होने आशंका है । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए एसएसबी की टीम रेलवे स्टेशन की गेट पर पहुँची तो एक महिला के सर पर बोरा लेकर रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान की गली से आती हुई देखा गया और एसएसबी  टीम के सदस्य उनकी और बढ़े महिला पकड़ में आ गयी । एसएसबी टीम की महिला सदस्यों द्वारा जब  महिला के शरीर की तलाशी ली गयी तो महिला के शरीर से कुछ नही मिला । लेकिन बोरे में भरी हुई सुपारी बरामद हुआ ।पकडे जाने पर महिला हाथापाई करने की कोशिश की और ब्लेड का प्रयोग कर बोरे को फाड़ने की कोशिश की लेकिन एसएसबी टीम की महिला सदस्यों द्वारा उक्त महिला को काबू में कर लिया गया । पुछताक्ष में महिला ने अपना नाम प्रमिला देवी पत्नी अनन्त राय निवासी वार्ड नम्बर 4 भट्टा मोहल्ला बढ़नी थाना ढेबरुआ जिला सिद्धार्थनगर बताया। और महिला की निशानदेही पर बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे रखा हुआ तीन बोरा सुपारी और बरामद हुआ उक्त महिला को बरामद समान के साथ एसएसबी कैम्प बढ़नी लाया गया । पूछताक्ष में उसने बताया की उक्त माल को कल रात नेपाल से ढो कर लायी थी और घर में छुपाकर रखा हुआ था बस से बलरामुपर ले जाकर बेचने की तैयारी थी । अग्रिम कार्यवाही के लिये महिला समेत जब्त किये गए डली को कस्टम बढ़नी की सुपुर्द कर दिया गया । बरामद मॉल की कीमत एक लाख सात हजार पाँच सौ रुपये आंकी जा रही है ।
एसएसबी टीम में सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ,हराराम,विजय कुमार ,आशीष यादव ,शाधना राय , निर्मला कुमारी ,गिरिजेश यादव जवान मौजूद रहे ।

No comments: