नौगढ़ विकास खंड के मधुबनी गांव की निरस्त सस्ते गल्ले की दुकान कोर्ट के आदेश पर जांच के बाद बहाल कर दी है। दुकान बहाल होने से ग्रामीणों में हर्ष है। वहीं कोटेदार राधेश्याम ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों नें फूल माला कोटेदार को पहना कर जीत क़ी खुशी का इजहार किया ।
ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने दुकान निलंबित कर दी थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और लोगों ने गड़बड़ी की शिकायत के साथ ही दुकान को एसडीएम से निरस्त करने की शिकायत करने की मांग की थी। उनकी मांग पर उपजिलाधिकारी ने दुकान निरस्त कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने न्यायालय उपायुक्त खाद्य बस्ती मंडल बस्ती में गुहार लगाई। इस पर न्यायालय के आदेशानुसार उचित दर विक्रेता राधेश्याम क़ी दुकान को बहाल कर चयनित नए उचित दर विक्रेता धनरावती देवी का दुकान निरस्त करने का आदेश दिया गया । अब ग्राम पंचायत का समस्त खाद्य पदार्थो का उठान उचित दर विक्रेता राधेश्याम द्वारा किया जाएगा ।

No comments:
Post a Comment