हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, March 27, 2019

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिसकी जितनी भागेदारी उतनी उसकी हिस्सेदरी

रिपोर्ट - कृपाशंकर  शंकर भट्ट

 लोकसभा चुनाव का आगाज होने के साथ ही चुनावी जनसभाएं जोर पकडने लगी है।सिद्धार्थनगर जिले की एकलौती लोकसभा सीट डुमरियागंज 60 से सपा बसपा गठबंधन के सम्भावित प्रत्याशी आफताब आलम ऊर्फ( गुड्डू भैया)के पक्ष में जिले के जोगिया चौराहे पर एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुसवाहा रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य सभा सांसद आलोक तिवारी कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन बसपा के जिला उपाध्यक्ष समीम अहमद ने किया वहीं सभी गठबन्धन के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर गठबन्धन से प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भइया को जिताने का भरोसा दिखाया मंच पर उपस्थित सभी गठबन्धन के नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला वही काग्रेंस पार्टी पर चुप्पी साधी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया की हमारी पार्टी की मुखिया ने बिकास के लिए प्रदेश मे 19 जिला बनाया था और आगे भी गठबन्धन की सरकार बनने के बाद देश मे कानून का राज स्थापित करना और देश का विकास करना हैं। यही हमारा प्रमुख चुनावी एजेंडा है।।

No comments: