हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, March 26, 2019

सड़क पर बहता नालियों का गन्दा पानी,जनता त्रस्त अधिकारी मस्त।

चन्द्रकेश पटेल की रिपोर्ट
बर्डपुर विकास खण्ड क्षेत्र दुल्हाशुमाली के अन्तर्गत आनेवाला ककरहवा क़स्बा एक ऐसा क़स्बा है जो सीधे नेपाल राष्ट्र के गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी को जोड़ती है। हम बात वहाँ पुलिस बूथ के पास की नालियों के गन्दे पानी की कर रहे हैं जहाँ की हर रोज हजारों शैलानिओ पर्यटको का लाइन लगा रहता है। जहाँ कई टूरिस्ट बसों का हर रोज एन्ट्री करवाना होता है और साधनों का आवागमन होता रहता है।ऐसे में इस ककरहवा कस्बे का नजारा कई लोगों पर पड़ती है।पर इस गंदगी और बदहाली की सूरत देख कर अभी भी जिम्मेदारो की नींद नहीं टूट रही है।और मजबूरी है इस क़स्बे के लोगों को गंदगी में रहने को तो आखिर ए करें भी तो क्या किससे फरियाद करें जहाँ कोई सुनने वाला ही नहीं।मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की यहाँ कई जगहों की नालिया टूटी हुई है और कई महीने भी बीत गए है कोई सफाईकर्मी नाली साफ़ करने नहीं आया ग्रामप्रधान द्वारा आश्वासन ही मात्र मिलता है लेकिन सफाई नहीं करवाते ।ऐसे में हम मजदूर लगवाकर नाली की सफाई कराने को मजबूर होते है। ग्रामप्रधान और सफाईकर्मीओ के आपसी बोल बाला से खानापूर्ति दिखा कर सरकार के धन को चूना लगा रहे है।तथा इन लोगों के हीला हवाली रवैये के चलते ही नालिया साफ़ नहीं हो पाती और सारा का सारा पानी रोड पर चला आ जाता है,जिससे सारा क़स्बा गंदगी में तब्दील हो जाता है।जिससे कस्बेवासी विजय गुप्ता,रमेश गुप्ता,विनोद श्रीवास्तव,रामजी,रूपचन्द गुप्ता,चुलहि गुप्ता,भगवानदास,मेवालाल,औधेश वर्मा,अरविन्द सोनी,घनश्याम वर्मा, आकाशशुक्ला,प्रिन्स,मोहन गुप्ता,रामचंदर जयसवाल,संनू गुप्ता,आदि लोगों ने नाली की सफाई तथा पानी की उचित बाह निकालने की माँग किये है।

No comments: