चन्द्रकेश पटेल
ककरहवा (संवाददाता)। भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल राष्ट्र के भगवान गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के विकास क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से बच्चों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने वाले एवं मोटिवेशनल की कलासेज चलाते हुए मुख्यतः संतोष कुमार मौर्या द्वारा श्री मसिना बाबा नरेन्द्रपुरी मोगलहा माध्यमिक विद्यालय में भब्य सेमिनार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों की भारी भीड़ जुटी एवं उपस्थित लोगों ने खूब सराहना किए। और वहीं संचालनकर्ता संतोष कुमार मौर्या ने कहा की हमारे जीवन मे शिक्षा का होना बहुत जरूरी है और साथ ही साथ हमे अपने बच्चों को सही लक्ष्य का चुनाव करने के साथ प्रगतिशील बनाना होगा और दैनिक जीवन में बदलाव का होना बहुत जरूरी है जो की इस भब्य सेमिनार के माध्यम से आप सीख सकते हैं। और बताते चले की इस मोटिवेशनल क्लासेज के माध्यम से स्कूलों में जा जाकर बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा का उपदेश देने का कार्य भी किया जाता है।और अपने क्षेत्र में मिशाल कायम कर रहे संतोष मौर्या ने लगातार प्रयासो में सफलता प्राप्त कर रहे।जहां शिक्षा के वजह से तमाम लोगों का भी सहयोग मिल रहा।
इस दौरान मुख्य रूप से श्याम कुमार यादव शिक्षक नव जीवन इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल, फिरोज खान प्रिंसिपल ज्ञानकुंज स्कूल, मदन पौडेल शिक्षक तरकुलहा आधारभूत विद्यालय, जयराम गुप्ता श्री मसिना बाबा नरेन्द्रपुरी मोगलहा माध्यमिक विद्यालय, नन्दराम यादव समाजसेवी, दिनेश गुप्ता सहयोगी, रामबहाल गुप्ता सहयोगी सहित आदि लोग शामिल रहें।


No comments:
Post a Comment