सिद्धार्थनगर। भाजपा की नीतियां किसान और समाज के कमजोर वर्गों के विरोध में बनती हैं। यही वजह है कि पिछले पांच साल में समाज के पिछड़े और सर्वहारा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। वह क्षद्म हिंदुत्व व अंधराष्ट्र का नारा देकर केवल लोगो को गुमराह कर रही है।
यह बातें यूपी के पूर्व मंत्री व बसपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने कहीं। वे रविवार को जिले के मिठवल ब्लाक के तिगोड़वा चौराहे पर जनसभा को बतौर मुख्यअ तिथि सम्बोधित कर रहे थे। जनसभा का आयोजन सिद्धार्थनगर बसपा ने किया था। जनसभा में उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को मिल कर भाजपा को परास्त करना होगा।
बसपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पांच वर्षों में सरकारी शिक्षा महंगी हो गई गरीब परेशान हुआ। खाद महंगी हो गई और खाद की बोरियों से पांच किलो खाद कम दी गई, डीजल महंगा हो गया। इसे किसान परेशान हुआ। दलितों पर हिंसा और मुसलमानों की लिंचिंग से उनकी परेशानी बढ़ी। आज भाजपा शासन में पिछड़ों का वोट तो लिया जाता है, मगर उनको प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता।
उन्होंने कहा कि इन सब वर्गो को सोचना चाहिये कि भाजपा को वोट कैसे दिया जा सकता है। नौकरियां दी नही जा रही, प्रधानमंत्री सबसे पकौड़ा बेचने को कहते है और देश का हजारों करोड़ रुपया व्यापारी लेकर विदेश भाग चुके हैं। इसे ध्यान में रह कर आपको भाजपा को हराना होगा।
सभा में सपा नेता और गत चुनाव में विधानसभा प्रत्याशी रहे चिनकू यादव व उग्रसेन सिंह ने कहा कि यह गठबंधन जनता की आकांक्षा पूरी करने के लिए बना है। इसलिए एक एक समाजवादी समर्थ को चाहिए कि वह बसपा उम्मीदवा आफताब आलम भाई को वोट देकर जिताएं, ताकि हम अखिलेश भाइया को बता सकें कि हमने गठबंधन धर्म निभाया है।
बसपा नेता सैय्यदा खातून ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं से जनता को कोई लाभ नहीं किया यह सरकार किसानों नौजवानों की विरोधी है।
अंत में बसपा प्रत्याशी व सभा के अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि उनकी जीत समाज के सभी वर्गों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आपकी दुआवों से मै जीता तो सिद्धार्थनगर में विकास कार्य यकीनन ज्यादा होंगे। वरना अगले चुनाव में आपको कोई भी फैसला करने का पूरा हक होगा डुमरियागंज की जनता का सहयोग मिलेगा तो विकास का काम देस के विकसित जिलो मे सिद्धार्थ नगर को सामिल करने का प्रयास किया जायेगा
आज की सभा को ,बांसी पूर्व विधायक लालजी यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष चमन आरा राइनी, सपा जिला अध्यक्ष अजय चौधरी,बेचई यादव. कमाल अहमद. अबरार हुसैन. विभा शुकला. अनीता दुवेदी. अफसर रिजवी. अंमबिकेस .बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप पथरकट, समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अशीष् अग्रहरि आदि ने भी सम्बोधित किया।

No comments:
Post a Comment