गोंडा-फैजाबाद हाईवे पर डुमरियाडीह के पास भूसी लदी ट्रक में पीछे से डीजे की पिकअप घुसने से दो की मौत हो गई , जब कि तीन अन्य बुरी तरह से घायल हो गए ।
घटना सुबह 4 बजे की है , डुमरियाडीह निवासी विशाल पुत्र घनश्याम अपने साथियों के साथ उतरौला में एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था । वहां से वापस आते समय डुमरियाडीह के पास सामने से जा रही भूसी लदी टृक में पीछे से घुस गये , जिसमें दो की मौत हो गई , जब कि तीन अन्य घायल हो गये । जिसमें रियाज अली ( 20 ) पुत्र जिब्राइल की मौके पर मृत्यु हो गई , वहीं अकबर ( 18 ) पुत्र यासीन की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज जाते समय मौत हो गई । घायलों में विशाल ( 17 ) पुत्र घनश्याम निवासी डुमरियाडीह , शंभू ( 25 ) पुत्र मनोज निवासी वीरपुर कोतवाली देहात का पैर टूट गया व राजेश ( 20 ) पुत्र हनुमान निवास मजगवां भी बुरी तरह से घायल हो गये । घायलों को डायल 100 की पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज चल रहा है ।


No comments:
Post a Comment