हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, March 17, 2019

बांसी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एस.एस .बी.बटालियन के साथ किया फ्लैग मार्च

रिपोटर्र:-कृपा शंकर भट्ट

डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज एसएसबी की एक बटालियन के साथ सिद्धार्थनगर जिले के पुलिस के जवानों ने बाँसी कोतवाली व उस्का थानाक्षेत्र व लोटन थानाक्षेत्र के प्रमुख कस्बो व संवेदनशील गावो में फ्लैग मार्च किया ।
इस दौरान दर्जनों बाइक्स व चार पहिया वाहनों में सवार होकर पुलिस बल व एस एस बी के जवानों ने गाव गांव में मार्च किया । एस डी एम् सदर के नेतृत्व में पुलिस बल व एस एस बी के जवानों ने एक एक गली में पैदल मार्च किया। इसका मुख्य उद्देश्य था कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भयमुक्त होकर मतदान में भाग ले ।
साथ ही अराजक तत्वो को यह सन्देश भी देना था।कि अराजकता फ़ैलाने वालो को किसी भी हाल में बक्सा नही जायेगा। जनता को विस्वास दिलाने के उद्देश्य को लेकर यह मार्च किया गया।जिससे लोगो को यह भरोसा हो सके कि पुलिस बल किसी भी परिस्थिति में उन्हें सुरक्षा देने को तैयार है । वह किसी प्रलोभन व डरकर मतदान न करे। बल्कि निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग कर सके।

No comments: