हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 16, 2019

भाजपा अधिवक्ताओं के माता-पिता यानी वकील समाज के पिताओं की रक्षा नहीं कर पा रही तो आगे क्या होगा - आफताब आलम

 सिद्धार्थनगर। वसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं से मिले और उनके साथ बैठक कर कहा कि अधिवक्ता भी किसान के बेटे हैं। भाजपा सरकार अगर किसानो की मदद नहीं कर रही तो  अधिवक्ता भी उस लाभ से वंछित हो जायेगा।
वसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद ग्रामीण इलाका है और यहाँ के युवक गवईं समाज के लोग हैं लेकिन जब भाजपा अधिवक्ताओं के माता-पिता यानी वकील समाज के पिताओं की रक्षा नहीं कर पा रही तो  आगे क्या होगा ? किसानो के बेटे भले ही वकील बन जाए लेकिन भाजपा सरकार किसानो को मरने पर तुली है। अगर किसान मजबूत नहीं होगा तो उनके वकील पुत्र कैसे मजबूत हो सकेंगे। इसलिए आज भाजपा सरकार को हराने की जरुरत बन गयी है। आफताब आलम ने आगे कहा कि अब तक केन्द्र सरकार ने कोई एैसी ठोस योजना नही बनाया जिससे आम जनमानस में किसानों के तरक्की, युवाओं को शिक्षा एंव रोजगार, गरीबों को राहत मिल सकें, बल्कि देश की सौहार्द को बिगाड़ने के अलावा कोई काम नही किया ।
कार्यक्रम में अजय कुमार चैधरी, अनूप कुमार यादव, सुभागी भारती, इन्द्रासन त्रिपाठी, जुबैदा चैधरी, मेंहदी हसन रिजवी (एडवोकेट महासचिव), अनुरुद्ध यादव, रियाज अहमद, कृपाशंकर, राजकुमार, इजहार, सरफराज, गणेश, कृपाशंकर त्रिपाठी, अशोक उपाध्याय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, खुर्शीद खान, रामकिशोर लोधी, शिवनाथ, रामकिशोर, देवेन्द्र शुक्ल, आर०डी०, उमेश, हारून, सोनू, इजहार, अनिल आदि लोगों के साथ मुलाकात किये।


No comments: