गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद से ही प्रदेश में सियासी उठापटक तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस यहां अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपनी सरकार बचाने में लगी हुई है। रविवार देर रात परिकर के निधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी गोवा गए और वहां उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की।
वहीं अब गोवा के भाजपा प्रमुख का कहना है कि गोवा के मुख्यमंत्री का फैसला सोमवार दोपहर 2 बजे तक ले लिया जाएगा और 3 बजे शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमोद सावंत, विश्वजीत राणे का नाम सबसे आगे चल रहा है।
उधर अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस के 14 विधायक सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा के पास भी गए। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की सोमवार सुबह पणजी में बैठक हुई है। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावेलकर का कहना है कि राज्यपाल द्वारा समय नहीं देने से कारण पार्टी के विधायकों ने बिना बुलाए राजभवन जाने का फैसला लिया।

No comments:
Post a Comment