हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, February 19, 2019

प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा को दी गई विदाई

कृपाशंकर भट्ट -

प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ रणधीर कुमार मिश्रा का तबादला संत कबीर नगर जनपद के लिए हो गया है उनके संत कबीर नगर जाते  समय थाना कोतवाली बांसी में मंगलवार को माला पहनाकर उनकी भावभीनी विदाई की गई। अपने संबोधन में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रणधीर कुमार मिश्रा अपने जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा से सजग रहे। उन्होंने अपने सिद्धार्थनगर जनपद के कार्यकाल में जिस तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया वह सराहनीय है। स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा और शोहरत गढ़ में उन्हें जो स्नेह और सम्मान जनता का मिला उसे वे आजीवन याद रखेंगे। रणधीर कुमार मिश्रा को फूल माला पहनाकर बांसी कोतवाली से विदा किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक रवि कांत मणि त्रिपाठी कृपाशंकर मिश्र अखिलेश कुमार त्रिपाठी शशांक सिंह सर्वेश चंद्र राजकुमार यादव सुरेंद्र यादव हेड कांस्टेबल सुरेश वरुण उमेश कुमार रहमान बाबू हरेंद्र प्रजापति हरेंद्र प्रजापति आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments: