हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, February 20, 2019

कंचनपुर में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को दी गयी श्रधान्जली

जनपद सिद्धार्थनगर के शिवपतिनगर के कंचनपुर में   लोगो ने ' ' एक दीप  शहीदो के नाम ,' ' कार्यक्रम कर जवानों को श्रधान्जली दिए ।  जम्बू काश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी संगठन द्वारा हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की मौत होने पर पूरा देश दुखित है। पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को पनाह देने से भारतीय लोगों में काफी आक्रोश है। हमले की ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगो ने निंदा करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।
इसी क्रम में शिवपतिनगर के कंचनपुर में   आज शाम करीब 7 बजे  गांववासियों ने इकट्ठा होकर मृतक सीआरपीएफ के जवानों को एक एक दीप जलाकर और 2 मिनट का  मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।  इस एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम में पूरे गांव  के बूढ़े , बच्चे , महिलओं सहित समस्त गांव  वासियों ने  भाग लिया । लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के सहयोग से भारत के वीर सपूतों पर आत्मघाती हमला होने से शहीद हुए।
इस कार्यक्रम में आमिर मोइन , राकेश कुमार साहू , नूर मोहम्मद प्रधानाचार्य , शैलेष कुमार सोनकर , शैलेष सिंह(पूर्व प्रधान ) , अनिल सोनकर , सर्वेश कुमार , रामप्रकाश पाण्डेय  , प्रेम प्रकाश कौशल  , घुरहू प्रसाद  समेत सैकड़ों लोग उपस्थिति रहें ।

No comments: