चन्द्र केश/दीपक कुमार कलवारक़ी रिपोर्ट
लुम्बिनी(नेपाल)। भारत नेपाल सीमा के नेपाल राष्ट्र में गैड़हवा गाँव पालिका वार्ड न 3 सगरहवा मंगलपुर के प्रांगण में श्री विष्णु महायज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। ढोल नगाड़ो और डीजे पर थिरकते युवक एवं युवतीयां और महिलाओं ने उत्सव के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। शोभा यात्रा के दौरान विष्णु के जयकारों से पूरा गाउँपालिका गूँज उठा।
शनिवार की सुबह 10 बजे से ही पारम्परिक पूजा के उपरांत महायज्ञ परिसर मंगलपुर से पूरे गाउँपालिका होते हुए दानव नदी के सूर्यपुरा में जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पर लाया जाएगा। गाड़ियां और ढ़ोल नगाड़ो सहित डीजे के साथ निकली बिशाल शोभा यात्रा में पाँच सौ की तादाद में लोग उमड़े। डिजे की धक् धक् पर थिरके श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से पूरा गैड़हवा गाउँपालिका भक्तिमय हो उठा। इस दौरान मुख्य रूप से संचालक सूर्य नाथ मिश्रा,गैड़हवा गाउँपालिका के अध्य्क्ष बच्चु लाल केवट, उप मेयर सुभावती यादव,तुकराज पाण्डे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment