हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, February 8, 2019

कोलकाता में सीबीआई-पुलिस में घमासान जारी, नागेश्वर राव की पत्नी की कंपनी में छापा

ऐसा लग रहा है कि कोलकाता में सीबीआई और पुलिस कमिश्नर के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की शिलॉन्ग में सीबीआई के सामने पेशी होगी। पेशी से ठीक एक दिन पहले कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पूर्व अंतरिम डायरेक्टर नागेश्वर राव की प्रॉपर्टी की घेराबंदी कर ली है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीआई उनके 2 ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी जांच के लिए की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये कोलकाता पुलिस की बदले की कार्रवाई हो सकती है। दरअसल रविवार को राजीव कुमार के घर सीबीआई पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन उन्हें घर में एंट्री नहीं मिली थी।

कोलकाता में दो जगह पुलिस जमा है। इसमें से एक वो कंपनी है जिससे नागेश्वर राव की पत्नी और उनकी बेटी के वित्तीय लेन-देन है। इसके अलावा सॉल्ट लेक में राव की पत्नी की कंपनी एनजेलिना मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड है।


No comments: