हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, February 9, 2019

राष्ट्रीय मानव अधिकार नेपाल के तहत अन्तरक्रिया कार्यक्रम का आयोजन।

चन्द्रकेश पटेल 

ककरहवा। भारत के पडोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा महिला पर हिंसा होने वाले निवारण के लिए आयोग द्वारा अन्तरक्रिया के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग पवन कुमार भट्ट ने बताया की महिलाओं पर होने वाले हिंसा की रोकथाम के लिए निवारण हेतु बातें बाताई गयी साथ ही महिलाओ को सुरक्षा दिया जाने का कार्य वहाँ के शाशन प्रशासन का कार्य है। और साथ ही साथ मानव के अधिकारों  के बारे में भी बतायें जैसे नगरपालिका के समस्त कार्यो के बारे में जानने का पूरा हक़ है विद्यालय और स्वास्थ्य चौकी एवं शिक्षा के बारे में जानना एक आम नागरिक का पूरा हक़ बनता है।बाल अधिकारों पर होने वाले बिषय पर भी चर्चाऐ हुई। इस मौके पर मुख्य आयोजक के रूप में लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर(नगर प्रमुख) मनमोहन चौधरी,उपमेयर जानकीदेवी श्रीवास्तव,प्रमुख प्रतिनिधि मोहन पौडेल,दीपक ठाकुर,मोहन पौडेल,राम विकास चौधरी,अर्जुन कुर्मी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments: