हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, February 17, 2019

बांसी नगरपालिका में जमकर हो रहे दोयम दर्जे के ईटों का प्रयोग।

सत्येन्द्र उपाध्याय 

बांसी नगरपालिका के अन्तर्गत आ रहे नरकटहा के अम्बेडकर नगर वार्ड के बगल मेन रोड पर हो रहे नाली निर्माण कार्य में दोयम दर्जे के ईटों का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा हैं। वहीँ दूसरी तरफ जिम्मेदार लोग जान बुझ कर अंजान बने बैठे है वहीं क्षेत्र के आले अधिकारी अपने मनमानी कार्य का डंका पीट रहे हैं और नगरपालिका बाँसी के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही।गुणवत्ता विहीन हो रहे इस निर्माण कार्य में नगरपालिका के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे में नगरपालिका के फरमानों पर ठेंगा दिखाने का कार्य कर रही विकास क्षेत्र के अधिकारी लोग। पर अभी तक शासन और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है ऐसे में उनके मनसूबे कामयाब नजर आते दिखाई पड़ रहे हैं।
इस सम्बन्ध में जब नगर पलिका अध्यक्ष से बात किया गया तो उन्होंने बताया की रिपेयरिंग का काम हो रहा हैं और पूछने पर उन्होंने कहा की मुझे नही पता हैं कि कितनी लागत से बन रहा हैं । इसके बाद इस सम्बन्ध में ई.ओ. से जब बात किया गया मोबाइल पर तो उन्होंने  बताया कि हम लखनऊ मे है मेरी जानकारी नही है हम कल लखनऊ से आयेगे तो फाइल देख कर बतायेगे। 

No comments: