सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की तिथि जल्द घोषित होने वाली है। यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेंगे। यह चुनाव तय करेंगा कि किसानों का कर्ज माफ न करने वाली, युवाओं की नौकरिया छीनने वाली और मजदूरों की रोटी पर डाका डालने वाली सरकार को यहां की जनता कितनी करारी शिकस्त दे सकती है। यह बात बसपा नेता और डुमरियागंज सीट से पार्टी घोषित उम्मीदवार आफताब आलम ने कही। वे आज डुमरियागंज विधानसभा के बयारा, चैखडा, हाथीवान, गांव में आयोजित सभाओं में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार महंगाई और भ्रष्टाचार की मार से जनता की कमर तोड़ी है, उसके बाद जनता को भी इनकी सियासत की कमर तोड़ देने के लिए तैयार रहना होगा। इन सभाओं में बसपा नेता आफताब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों युवाओं ही नहीं दलितों
अल्पसंख्यकों की भी विरोधी है। उन्होंने कहा कि भारत के किसान कर्जमाफी को लेकर दिल्ली में डेरा डालते रहे, लेकिन मोदी जी का दिल नहीं पसीजा, । उन्होंने कहा किसानों में हिदू मुसलमान अगड़े पिछड़े सभी शामिल होते है। उनकी उपेक्षा कर सरकार ने अपनी हृदयहीनता का परिचय दे दिया है। इसलिए हर किसान को इस सरकार की विदाई के लिए कमर कस लेनी चाहिए। आफताब आलम ने कहा कि उन्हीं किसानों के बेटे पढ़ लिख कर नौकरियों में जाते है, मगर देश में 26 लाख नौकरियों के पद खाली हैं और सरकार ने उनकी भर्ती पर रोक लगा रखी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों किे कर्जे माफ करती है। इसनलए किसानों युवाओं को इन्हें साफ कर देना होगा। अंत डुमरियागंज विधानसभा प्रभारी सैय्यादा खातून ने लोगों से कहा कि जब आप भ्रष्ट सरकार को हटायेंगे तभी आप समस्याओं से निजात पायेंगे गरीबो का भला तभी होगा जब देश की प्रधान मंत्री बहन जी बनाया जायेगा।
इन सभाओं में सैय्यदा खातून, पट्टू राम आजाद, दिनेश चन्द्र गौतम, सुहेल फारुखी पूर्व प्रमुख, श्री शब्लू, शम्स तबरेज, रामकिशोर, बच्चाराम बौद्ध, तैय्यब अली, शमीम अहमद, विजय पाल कन्नौजिया, रमेश कुमार, इन्द्रजीत, श्रीराम, सूर्यबली, रंजीत, मिश्रीलाल, विवेक चैधरी, परवेज अहमद आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment