हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 13, 2019

उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी, परसा , शिवपतिनगर सिद्धार्थनगर द्वारा आज फ्री इंग्लीश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लास संचालित क़ी गयी

उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी, परसा , शिवपतिनगर सिद्धार्थनगर  द्वारा आज फ्री इंग्लीश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लास संचालित क़ी गयी । जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक  बच्चे उपस्थिति हुए ।  रविवार क़ी क्लास 10 बजे से दो बजे तक संचालित हुआ ।
आज का दिन संस्था में में अंग्रेजी सीख रहें बच्चों के लिए काफी उम्दा भरा रहा क्योंकि आज सातवें सप्ताह बच्चों का टेस्ट लिया लिया गया जिसमें बच्चे खरा उतरे । इससे अन्य बच्चों को भी अपना जिज्ञासा दिखाने के लिए मौका मिलता रहेगा।
आज क़ी क्लास अग्रेजी के काफी होनहार एवं गुणवान अध्यापक श्री रजनीश मौर्य ने संचालित क़ी ।  इसी दौरान ग्राम पंचायत रसूलपुर के ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी  श्री मोहम्मद नईम उर्फ काजू भाई  संस्था में पहुंच कर बच्चों में कापी और कलम, पेंसिल  वितरण किए और बच्चों को आगे बढ़ने क़ी हिम्मत दी । साथ ही साथ उन्होने कहा कि बच्चे इस संस्था में फ्री अंग्रेजी सीख कर आगे बढ़े और इस संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें । संस्था के संस्थापक श्री अतीकुर्रहमान क़ी इस  कार्यशैली पर उन्होने काफी सराहना भी क़ी । आज संस्था में चौ.विद्या.देवी इण्टर कालेज के  छात्र दानिश कमाल , सहित अजय प्रताप सोनकर , अदनान , नेहा कसौधन , अंशु , नयना कसौधन , अभिषेक , विशाल , विकास कुमार इरशाद , नितिन कुमार , रवि कसौधन , कंचन जयसवाल समेत लगभग दो दर्जन से अधीक बच्चे उपस्थिति रहें ।
इस दौरान संस्था के जनरल सेक्रेटरी नूर मोहम्मद ने बताया कि हमारे संस्था में माह के हर रविवार को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लासेज निःशुल्क संचालित क़ी जा रही है , जिसमें हर रविवार को अलग अलग अध्यापक बच्चों को इंग्लिश सिखाएंगे । उन्होने  बताया कि  कोई भी छात्र छात्राएं जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं वो हमारे संस्था में हर रविवार को  निःशुल्क क्लास ले सकते हैं ।

No comments: