हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 31, 2019

शहरी समृद्धि उत्सव पकवाड़ा फरवरी 2019 के अंतर्गत बुलंदशहर के नगर पालिका परिषद खुर्जा मे स्वयं सहायता समूह की बैठक सम्पन्न

आज  परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा बुलंदशहर के निर्देशानुसार शहर मिशन प्रबंधन इकाई खुर्जा/ डूडा बुलंदशहर द्वारा  शहरी समृद्धि उत्सव पकवाड़ा फरवरी 2019 के अंतर्गत बुलंदशहर के नगर पालिका परिषद खुर्जा  मे स्वयं सहायता समूह की  सदस्यों को एकत्रित कर एक बैठक आयोजित की गई ,जिसके अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को  शहर मिशन प्रबंधक खुर्जा श्री राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि  उत्तर प्रदेश सरकार की  महत्वाकांक्षी योजनाओं  को जन-जन तक पहुंचाया जाए  इसी के क्रम में  आज  डूडा के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एकत्रित कर सरकार की  लाभप्रद योजनाएं  जैसे  जन धन योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनश्री योजना , सौभाग्य योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, उज्जवला योजना   के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और जनसमूह से अपील की गई कि वह इन सभी  योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तभी यह योजनाएं जमीनी स्तर पर सफल हो सकती हैं  एवं सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि  अगर कोई पात्र व्यक्ति  योजना का लाभ लेने से छूट गया है तो वह  नगर पालिका  एवं  जिला नगरीय विकास अभिकरण बुलंदशहर में  आवेदन कर  योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है  ।
बैठक के उपरांत पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र एकत्रित किए गए जिससे कि लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ,जीवन ज्योति योजना ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,उज्जवला योजना, जनश्री योजना ,एवं सौभाग्य योजना का समय से लाभ मिल सके। 

No comments: