हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 31, 2019

सेवानिवृत एस.आई.श्री लाल जी को समारोह आयोजन कर दी गयी भावभीनी विदाई

शैलेष कुमार सोनकर 
जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना में तैनात एस.आई.श्री लाल जी के  नौकरी कार्यकाल  से सेवानिवृत होने पर  मोहाना थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव नें विदाई समारोह का आयोजन किया ।
आज मोहाना थाना से दो लोग सेवानिवृत हुए हैं , एस.आई.लाल जी एवं रामबरन यादव ।
इस मौके पर एस.आई.अजय यादव , सूर्यपाल सोनकर , नत्थुलाल , रामभवन पासवान , सिपाही दिनेश यादव , हरीकेश यादव , मुंशी रामहरि एवं थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा इन्हे अंगवस्त्र ,किताब , मिठाई एवं फूल मालाएं पहनाकर कर सम्मानित किया गया । इस विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव जी नें कहा कि इनके साथ मुझे काम करने के लिए लम्बा समयतक मौका  मिला । इनकी कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता से मैं बेहद प्रभाभित रहा । इनके सेवानिवृत होने का मुझे बेहद अफसोस है , लेकिन एक सरकारी सेवक को एक न एक दिन इस घड़ी से गुजरना पड़ता है । थाना परिवार के साथ साथ क्षेत्र के लोगों से विदाई लेते हुए एस.आई.लाल जी मार्मिक होते हुए कहा कि थाना मोहाना के सभी लोगों के साथ मेरा अच्‍छा लगाव रहा, इस क्षेत्र के लोगों ने हमें अथाह स्‍नेह और सम्‍मान दिया। अब यहां से विदाई लेकर जा रहा हूँ। लेकिन यहां की भूमि नहीं भूलूंगा बाकी बचे समय अपने परिवार के साथ बिताऊंगा। 

No comments: