हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, January 30, 2019

ब्राह्मण समाज इसबार बसपा के लोकसभा प्रत्याशी आफताब आलम गुडडू भैया को सांसद बनाने का मन बना चुका है- मनोज मिश्रा

ब्राह्मण समाज इसबार बसपा के लोकसभा प्रत्याशी आफताब आलम गुडडू भैया को सांसद बनाने का मन बना चुका है और मौजूदा जुमलेबाजी भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लेकर जाना है। उक्त बातें बसपा के जिला संयोजक मनोज कुमार मिश्रा ने कपिलवसतु विधानसभा के मन्नीजोत चैराहे पर आयोजित भाईचारा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मनोज मिश्रा ने कहा अपने समाज से आवाहन किया की अगर देश में भ्रष्टाचार लूट खसूट रोकना है तो आने वाले चुनाव में आफताब आलम गुडडू भैया को सांसद बनाना होगा तब जाकर देश की प्रधान मंत्री बहन कु0 मायावती जी बनेगी और तब जाकर ब्राहमण समाज के साथ सर्वसमाज का भला होगा। बैठक में मुख्य रूप से श्रीकान्त मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा,रामशंकर मौर्या विधानसभा अध्यक्ष कपिलवस्तु,महेश पाण्डेय, सुनील ओझा, मस्तराम पाठक, बलराम मिश्रा, सूर्यमणि वर्मा, रामबृक्ष यादव, मायाराम पाण्डेय, नंदकिशोर मिश्रा, महात्मा पाण्डेय, अनिल मिश्रा, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, सतीश दुबे, अखिलेश पाण्डेय, हरिप्रसाद यादव, झिनई गुप्ता आदि तमाम सम्मानित लोग की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
 


No comments: