हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 31, 2019

भारतीय जनता पार्टी देश में डर और उन्माद की राजनीति कर रही है- आफताब आलम

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आधा दर्जन जनसभाओं में बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा सीट के प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश में डर और उन्माद की राजनीति कर रही है, मगर जनता को डरना नहीं चाहिए।  उसे जनविरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर वोट के माध्यम से अपनी ताकत का प्रयोग करना चाहिए।
गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के उपनगर बढ़नी के आजाद नगर, रामलीला मैदान, अम्बेडकर नगर मुड़िला रामनगर पकड़ीहवा के अलावा कठेला और कठेला शर्की में सघन जनसम्पर्क और कम्बल वितरण के बाद वहां आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि जब सरकार की अदूरदर्शिता और कुशासन के चलते भय बढ़ जाता है, सत्ताधारी दल खुद उन्माद बढ़ाने लगता है तो किसान और मजदूर को वोट के रूप में अपने गुस्से का इजहार करना पड़ता है।
आफताब आलम ने कहा है कि दरअसल इस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नही किया, इसलिए वह उन्माद फैलाकर वोट हासिल करने में लगी है। भाजपा सरकार ने अनाज का दाम बढ़ाने के बजाये खाद, बीज, डीजल का दाम बढ़ा कर किसानों को दुखी किया तो छात्रों की फीस बढ़ा कर मध्य वर्ग की कमर तोड़ दी। गरीब परेशान हुए किसान खून के आंसू रो रहे हैं। इसलिए इस सरकार की विदाई तय हो गई है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार जनता को त्रस्त कर रही है कि ऊपर से धार्मिक उन्माद फैला कर ये हिंदू मुसलमानों में भेद पैदा कर वोटों की गोलबंदी कर रही है। लेकिन जनता को आपस में लड़ने से बचना होगा और सोचना होगा कि सरकार ने आपके साथ क्या किया। उन्होंने कहा कि धर्मिक उन्माद जनता को विनाश की ओर तो ले जा सकती है परन्तु विकास नहीं कर सकती है।
  सभी आयोजनों में बसपा नेता आफतब आलम ने जरूरतमंदों और असहायों को ठंड से बचने के लिए कम्बल भी वितरित किया। उन्होंने लगभग ढाई हजार कम्बल प्रदान किया। कार्यक्रम में राजराम लोधी, लवकुश निषाद, त्रिलोकी नाथ, प्रेम नारायण, सुरेन्द्र मिश्र, अमरेश पाल, अरविन्द, मुनीराम राजभर, शुभकरन, सजाउद्दीन, प्रवेश शुक्ला, डॉ ओमप्रकाश, अमजद, हरिराम भारती, दान बहादुर,  मनोज मिश्रा,परवेज, मनोज मित्तल, वंशराज, मास्टर, पी.आर.आजाद, विभूति निषाद, प्रेम चैहान, हीरालाल कुरील, नन्हे पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

No comments: