शैलेष कुमार सोनकर
समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता भी आमन्त्रितः-
सिद्धार्थनगर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मायावती जी का जन्मदिन कल मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए तैयारियों जोरों पर हैं। बसपा के घोषित उम्मीदवार आफताब आलम के नेतृत्व में बसपाई इस निमित्त पूरे जिले का दौरा कर रहे हैं। इसबार के जन्मदिन समारोह में समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता को भी बड़े पैमाने पर आमंत्रित किया गया है।
ऐतिहासिक होगा जन्मदिन समारोह-सोमवार को बसपा नेता आफताब आलम के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम, मंडल कोआरडीनेटर, पी0आर0आजाद आदि ने जिले के मधुबनी, बर्डपुर, मोहाना, उस्का बाजार, बांसी, इटवा, डुमरियागंज आदि इलाकों का दौरा किया और लोगों से जन्मदिन समारोह में भाग लेने की अपील की। आफताब आलम ने लोगों से कहा कि कल का जन्मदिन समारोह ऐतिहासिक होगा। इसलिए लोग जरूर शिरकत करंे।
हर बूथ से 50 वर्कर शामिल हों-भ्रमण के दौरान व अलग से बैठक कर आफताब आलम सहित बसपा पदाधिकारियों ने सभी बूथ प्रभारियों से कहा कि वे अपने बूथ से 50 लोगों को जरूर लायें। इसके लिए सेक्टर अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी आंवटित की गई। लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी में कोई कोताही नहीं बरतेंगे।
समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता भी आमन्त्रित किये गये- सपा बसपा के बीच गठबंधन के बाद से उत्साहित बसपा नेताओं ने इस बार के समारोह में सपा नेताओं को भी आमंत्रित किया है। बताया जाता है बसपा नेता आफताब आलम ने कल से अब तक अनेक सपा नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं। इस बारे में आफताब आलम ने कहा कि दोनों दलों के गठबंधन के बाद अब हम सबकी जिम्मेदारी दिलों की मिलाने की है। कार्यक्रम में आने वाले सपाई साथियों को पूरा आदर किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment