चन्द्रकेश पटेल (संवाददाता )
ककरहवा- भारत नेपाल सीमा से सटे ककरहवा बॉर्डर के नेपाल राष्ट्र में लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका वार्ड न 13 के कालीदह बॉर्डर पर बनाई गयी नालियोँ में अब कूड़ा कचरा का ठिकाना बन गया है जिस कारण कचरा जम जाने से अनेको प्रकार के कीटाणु उत्पन्न हो कर वहाँ के लोगों को बीमार बना दे रहा है।
और जहाँ लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर( नगर प्रमुख ) मनमोहन चौधरी स्वच्छता को लेके वाह वाही लूटने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही वार्ड के आले अधिकारीयो ने ही नगरपालिका के मंशो पर पानी फेरने का काम कर रही है ।ऐसे में नगरपालिका के फरमानों पर ठेंगा दिखा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वहाँ के लोगों ने बताया की जब से यहाँ नाली बना है तब से कोई भी सफाईकर्मी कभी नाली साफ़ करने नहीं आये है ।जहां कचरा भर जाने से नाली में इकट्ठे बदबूदार पानी से हमें सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिससे बिभिन्नन प्रकार की हमें बीमारियां हो जाती है।
इस दौरान किशन यादव, दीलिप लोध, शम्भु पटेल, मो0 रफीक, समसुजोहा, ने कहा की हमें नालियोँ की सफाई चाहिए जिससे हमारा बॉर्डर स्वच्छ दिखे क्यों की इस बॉर्डर से भगवान गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी को जोड़ती है जहां हर रोज हजारों लोग लुम्बिनी टूर के लिए जाते है और साथ ही विदेशी शैलानिओ का भी आगमन होता है । इस लिए हम लोगो ने मिलकर नाली की सफाई होने की माँग करते है।


No comments:
Post a Comment