चन्द्रकेश पटेल( संवाददाता )
ककरहवा- भारत नेपाल सीमा के नेपाल राष्ट्र के भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के रामजानकी मन्दिर लंकापुर में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल,के द्वारा ठंडक के कारण जरूरतमंदों तथा बिकलांग लोगो को कम्बल बाँटने का कार्य किया। जहाँ वो कम्बल पाकर उनके चेहरे खिल उठे विश्व हिन्दू परिषद् नेपाल द्वारा कई सामाजिक सहयोग का कार्य भी करती है जैसे बच्चों को कापी कलम वितरण करना,खेलकूद की सामग्री बाटना,और निःशुल्क मानव स्वास्थ्य परिक्षण कराने का कार्य भी करती है। इस दौरान कम्बल वितरण में मुख्य रूप से नेपाल विश्व हिन्दू परिषद के जिल्ला अध्यक्ष ओंकार पाण्डेय राष्ट्रीय संत प्रमुख युगल किशोर त्रिपाठी जी व अन्य विश्व हिन्दू परिषद के समाजसेवी लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment