पुलिस का हैरान कर देने वाला मामला सिपाही ने अपराधी समझ कर अपने ही एसपी कोली भर कर नीचे गिरा दिए
प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिले के एसपी शिव हरि मीणा पर एक पुलिस कांस्टेबल ने ही कोली भर कर नीचे गिरा दिया था। दरअसल एसपी साहब बाइक पर सवार होकर हेलमेट लगाए रामपुर नगर की सड़कों पर निकले थे इसी दौरान एक कांस्टेबल ने उन्हे अपराधी समझकर कोली भर कर नीचे गिरा दिया लेकिन जैसे ही एसपी साहब ने अपना हेलमेट हटाया तो कांस्टेबल के हाथ पांव फूल गए। वहीं कांस्टेबल की निर्भीकता से खुश होकर एसपी शिव हरी मीणा ने उसे फौरन ₹500 नगद इनाम दिया।
रामपुर पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा इन दिनों बाइक पर सवार होकर जिले की सुरक्षा और पुलिस ड्यूटी का खुद रियल्टी चेक करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी के तहत उन्होंने जिले की सुरक्षा जांचने के लिए एक फर्जी लूट की घटना का हवाला देते हुए डायल 100 को सूचना दी थी। इस दौरान एसपी ने जानकारी दी थी कि सफेद रंग की अपाची पर दो लोग एक युवक को गोली मारकर भागे हैं और लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फला रोड की तरफ निकले हैं। वहीं एसपी के इस मैसेज को सुनकर सीओ ओपी आर्या, एडिशनल एसपी के अलावा फैंटम और ड्यूटी पाइंटों पर तैनात रहने वाली पुलिस अलर्ट हो गई।
इस दौरान जैसी ही पुलिस ने बतार्इ गर्इ जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की बाइक को देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई जगह से वो बाइक निकल भी गई लेकिन पनबड़िया के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर सफेद रंग की इस संदिग्ध बाइक को रोक ही नहीं, बल्कि वहां तैनात कांस्टेबल ने बाइक सवार को कोली भर कर नीचे गिरा दिए थे। जैसे ही बाइक सवार ने अपना हेलमेट हटाया तो कांस्टेबल की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। दरअसल, उस बाइक पर खुद एसपी शिव हरि मीणा सवार थे। इसके बाद कप्तान अपनी बाइक से उतरे और सिपाही की तारीफ करते हुए इनाम देकर उसका मनोबल भी बढ़ाया
रामपुल पुलिस हुई पास-एसपी
वहीं रामपुर पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया कि जिले की पुलिस की रियल्टी चेक करने के लिए उन्होने ही एक एक फर्जी सूचना दी थी और फिर वे खुद ही चेक करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकल गए थे। एसपी ने बताया कि कुछ जगहों पर उन्हे पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे ज्यादा दूर नहीं जा सके। आगे पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हे रोका ही नहीं बल्कि उनकी कोली भर कर नीचे गिरा दिया था जैसे ही उन्होंने अपना हेलमेट उतारा तो कांस्टेबल हक्का-बक्का रह गएl एसपी ने कहा कि इस रियल्टी चेक में साफ हो गया कि ज़िले की पुलिस एक्टिव है और इस परीक्षा में रामपुर पुलिस पास हो गई। उपरोक्त घटना के संबंध में जब प्रदेश क्राइम बुलेटिन के ने रामपुर के एसपी से इस घटना के बारे में जानकारी चाहीतो उन्होंने बताया यह सच्ची घटना है।

No comments:
Post a Comment