हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 19, 2019

अधिवक्ताओं का कलम बंद हड़ताल और हुआ उग्र,व अधिवक्ताओं द्वारा पुलिसिया कार्यशैली पर उठाए गए कई सवालिया निशान।

सोमनाथ सोनकर क़ी रिपोर्ट
 बता दें कि विगत दिनों दीवानी कचेहरी में भीषण चोरी की घटना के वास्तविक खुलासे को लेकर उग्र अधिवक्ताओं ने आज यानि शुक्रवार को दीवानी गेट पर धरना प्रदर्शन किया. जहाँ आलम यह रहा कि पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर के पुलिस से शीघ्र उक्त खुलासे की मांग अधिवक्ताओं द्वारा की गई. बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रमशः राम कृपाल शुक्ला व उपेंद्र कुमार मिश्रा व महामंत्री विनय कुमार मिश्रा के संचालन में दीवानी कचहरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया. वकीलों ने कचेहरी के दोनों गेटों के साथ-साथ विकास भवन को जाने वाले सड़क मार्ग को बंद कर दिया. जहां सूत्रों की मानें तो आक्रोशित वकीलों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए. धरने को रवि चंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार मिश्रा, राम कृपाल शुक्ला, माधवराज मिश्रा, विवेक मणि श्रीवास्तव, गोकरन नाथ पांडेय, मो रईस, आदि वकीलों ने पुलिस अधीक्षक व डीएम को ललकारते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि जब पहरेदार संदिग्ध हैं तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई. खुलासे के नाम पर निर्दोषों को क्यों फंसाया जा रहा है. इसी के साथ सभी वकीलों ने धरना प्रदर्शन के बाद कलम बंद हड़ताल पर चले गए. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व पीएसी बल पूरी तरह मुस्तैद रहा. इस मौके पर गंगा प्रसाद मिश्रा , धनलाल तिवारी, विजय सिंह, कौशल किशोर पांडेय,घनश्याम पांडेय, योगेश पांडेय, बृजेश कुमार वर्मा,अतुल श्रीवास्तव,अवधेश शुक्ला,मनोज श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, काजू पांडेय, जितेंद्र वर्मा, रूचि मोदी, आदि मौजूद रहे।

No comments: