हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 19, 2019

देश और जनता को उच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए नरेन्द्र मोदी क़ी ही जरूरत है - केशव प्रसाद मौर्य

जनपद सिद्धार्थ नगर के जिला जेल के सामने प्रांगण में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ । आयोजित जन सभा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरिया गंज के सांसद जगदंबिका पाल ने क़ी ।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि का भाजपा कार्यर्ताओं द्वारा हार पहना कर स्वागत किया गया और बुद्ध की प्रतिमा देकर भेट किया गया । उसके बाद दीप  जलाकर कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया ।  डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा सिद्धार्थ को एक नई पहचान और विकास किया तो भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया और आज भी सिद्धार्थ नगर को बहुत कुछ मिलेगा । यह आशा हम डिप्टी सीएम से करते हैं जिसमें जनपद के कई सड़कों का नाम भी शामिल किया सड़क के चौड़ी करण 2 लेन के लिए बढ़ते क्रम में केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनपद के हर माग को पूरा करने का उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने आश्वासन दिया और प्रशासन को अवगत कराते हुए एक सप्ताह में परियोजनाओं स्वीकृति के लिए फाइल की मांग की वहीं सदर विधायक श्याम धनी राही, शोहरत गढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी इटवा विधायक डाक्टर सतीश द्विवेदी ने अपने क्षेत्र की सड़कों को भी शामिल किया जिसको मौर्य द्वारा आश्वासन दिया गया कि जनपद सिद्धार्थ नगर के हर मांग को पूरा करेंगे इस प्रकार डिप्टी सीएम द्वारा जनपद से अपील किया गया कि आने वाले चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में अपनी सहयोग करे और जनपद का विकास करे।

No comments: