मेराज़ मुस्तफा की कलम से
इटवा-सिद्धार्थनगर:-सपा सरकार के द्वारा शुरू किए गए कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटने में लगी भाजपा सरकार की नीतियों को जनता बखूबी समझ चुकी है जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी उपरोक्त बातें सपा के इटवा विधानसभा इकाई के अध्यक्ष कमरूज्जमां खां ने सपा की मासिक बैठक के दौरान कही।कमरूज्जमां खां ने कहा पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर अपने नाम की मुहर लगाकर प्रदेश सरकार जनता को भ्रमित करने का जो प्रयास किया जा रहा उसका अब कोई औचित्य नही क्योंकि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूर्ण रूप से वाकिफ हो चुकी है।कमरूज्जमां खां ने कहा यदि सरकार को गरीबों,किसानों व बेरोजगारों की चिंता होती तो सपा सरकार में इन सभी के हितों में लागू की गई जनहित योजनाओं को वर्तमान भाजपा सरकार कतई बन्द नही करती।बुधवार को बांसी रोड स्थित सपा के इटवा कार्यालय पर आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमरूज्जमां खां ने कहा आगामी दस दिसम्बर को सरकारी दामों पर किसान भाइयों के धान क्रय न करने के व बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के सम्बंध में तहसील मुख्यालय इटवा का घेराव कर प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित है।बैठक में जनहित सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा करने के दौरान संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर से ही कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है।बैठक को सम्बोधित करते हुए महासचिव व प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान,नौजवान विरोधी का परिचय स्वयं शिक्षामित्रों का समायोजन न्यायालय द्वारा रद्द करवाकर व ऋण मोचन योजना के नाम पर हजारों करोड़ रूपये स्टाम्प शुल्क के तौर पर वसूलने के बाद पात्र किसानों की बजाय भाजपा के लिए कार्य करने वालों को देकर कर चुकी है।दिनेश मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था को भाजपा सरकार ने क्षीण कर दिया है जिसका उदाहरण पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या से स्पष्ट हो गया कि जब कानून के रखवाले ही नही सुरक्षित हैं तो ऐसे में आम जनता का क्या हश्र होगा।दिनेश मिश्रा ने भाजपा नेताओं पर केवल बड़बोलेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबन्दी व राफेल जैसे घोटाले से जनता का ध्यान हटाने के लिए मंदिर-मस्जिद का राग अलापने के अतिरिक्त इन्हें कुछ नही आता।नेताद्वय कमरूज्जमां खां व दिनेश मिश्रा ने बैठक में दस दिसम्बर को तहसील मुख्यालय पर होने वाले सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन को सफल बनाने का आवाह्न किया।बैठक के दौरान कमरूज्जमां खां, दिनेश मिश्रा के अतिरिक्त अमित दुबे,दुर्गा जायसवाल,अब्दुल लतीफ,अजय चतुर्वेदी,राम चन्दर पाठक,यार मोहम्मद,पप्पू चौधरी,मोहम्मद अजमल,के.के.चौधरी,नुन्दी काका,वीरेन्द्र सिंह,सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment