हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 5, 2018

आम आदमी पार्टी ,बस्ती -जिला कार्यालय पर "पुरानी पेंशन बहाली के ऐतिहासिक फैसले" पर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति आभार व्यक्त क़ी

आम आदमी पार्टी को "पुरानी पेंशन बहाली संगठन" अटेवा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल से मिलकर दिल्ली सरकार के ऐतिहासिक फैसले के प्रति आभार  एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर 26 .11. 2018 को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली रामलीला मैदान में बुलाई गई रैली में आपके राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ा एलान करते हुए घोषणा की दिल्ली में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी । इसके लिए "विधानसभा में विशेष सत्र "बुलाकर प्रस्ताव भी पारित कर दिया है । साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वह   माध्यम से व्यक्तिगत वार्ता एवं पत्राचार के माध्यम से संपर्क कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए पहल करेंगे ।
तो वहीं संसद में पुरानी पेंशन का मुद्दा जोर शोर से उठाने वाले राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश संजय सिंह ने कहां "अगर हमारे देश में 40 दिन तक विधायक सांसद रहने वाले लोगों को जिंदगी भर पेंशन मिलती है ,तो 40 साल काम करने वाले कर्मचारियों को क्यों नहीं ? पेंशन कर्मचारियों का हक है हम इसे दिलाकर ही दम लेंगे ।"
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आप ने कहा कि निसंदेह दिल्ली में पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने से अन्य सरकारों पर भी दबाव बढ़ेगा और देश के लाखों लाख कर्मचारियों का हित होगा दिल्ली सरकार के ऐतिहासिक फैसले की पेंशन बहाली संगठनों ने सराहना की इस अवसर पर अमानुल्लाह एराकी, शैलेंद्र गुप्ता, मंजूर अली ,रामस्वरूप यादव, वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह

No comments: