हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 5, 2018

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर ने छात्रों को फार्म भरवाने के लिए पूरे प्रदेश में भले ही कैशलेस का महारथ हासिल कर लिया हो लेकिन वास्तिवक सच्चाई इससे कोसों दूर है।

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर ने छात्रों को फार्म भरवाने के लिए पूरे प्रदेश में भले ही कैशलेस का महारथ हासिल कर लिया हो लेकिन वास्तिवक सच्चाई इससे कोसों दूर है।
एक तरफ जंहा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दावा करती है कि सभी प्रकार के फार्म आन लाइन भरे जाते हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही बया कर रही है। बताते चलें कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने सत्र 2018-19 का अभी तक संस्थागत/व्यकितगत फार्म भरने की कोई सूचना जारी नहीं कि है। और न ही अभी परीक्षा फीस ही निरिधारित कि गई है। लेकिन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से सम्बद्ध महाविद्यालयों के कुछ प्रबंधकों ने मनमानी करते हुए छात्रों को फोन कर यह कह कर महाविद्यालय बुलाया जा रहा है कि परीक्षा फार्म भरना शुरू हो गया है और इसकी अंतिम तारीख 15 दिसम्बर भी बता कर छात्रों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। छात्रों को फोन करके परीक्षा फार्म की झूठी जानकारी देना ये दर्शाता है कि महाविद्यालय में क्लास नही चलती है। और यदि क्लास नही चलती तो 75 प्रतिशत छात्रों की उपस्थित कैसे पूर्ण होगी। यही नही अधिकतर स्ववित्तपोषित महाविद्यालयो का यदि कोई अधिकारी औचक निरीक्षण कर ले तो वास्तविकता का पता चल जाएगा। इन महाविद्यालयो में प्रवेश लेने वाले छात्रों को न तो अपने क्लास के बारे में पता होता है न ही अपने प्राचार्य के बारे में और न ही विषय के बारे में। सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर द्वारा परीक्षा फार्म भरे जाने की सूचना सभी छात्रों को फोन कर दिया जा रहा है। और यह कहा जा रहा है कि आकर परीक्षा फार्म भर दे और 15 दिसम्बर 2018 आखिरी तिथि है। इस सम्बंध में महाविद्यालय के एक जिम्मेदार ने बताया कि कोई दिल्ली, मुम्बई रहता है कोई बाहर रहता है कोई छूटे न इसलिए सबको फोन कर मैनुअली फार्म भरवा लिया जा रहा ताकि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय जब परीक्षा फार्म के लिए साइट खोले तो भीड़ न हो और आसानी से सबका परीक्षा फार्म भरा जा सके। वही महाविद्यालय के प्राचार्य से जानकारी लेने के लिए जब महाविद्यालय के बाबू से उनका नाम और नम्बर पूछा गया तो बाबू ने कहा कि प्राचार्य की जानकारी नही है कि कौन है और न ही नम्बर है उनका। इस सम्बंध में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने बताया कि अभी परीक्षा फार्म भरे जाने की प्रक्रिया शुरू नही की गई है। यदि किसी महाविद्यालय द्वारा इस तरह से किया जा रहा है तो सरा सर नियम विरुद्ध है। और इस तरह से मनमानी करने वाले महाविद्यालयों की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments: