हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, November 16, 2018

आँगनबाड़ी केन्द्र अकबर नगर प्रथम मे मातृ समिति की बैठक सम्पन्न हुई

बांसी । नगर मे स्थित  आँगनबाड़ी केन्द्र अकबर नगर प्रथम मे  मातृ समिति की बैठक सभासद मो इरफान बाकर  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए सभासद बाकर   ने कहा कि कुपोषण को रोकने के लिए  गर्भवती महिलाए व छोटे बच्चे नियमित पोषाहार का उपयोग करे तथा  पोषाहार का दुरपयोग न करे । उन्होने बीमारी से बचने के लिए घर व आसपास के क्षेत्र  को साफ रखने की अपील किया ।   सुपरवाईजर मन्जू कौशिक ने गर्भवती महिलाओ व छोटे बच्चो की माताओं को कुपोषण दूर करने की जानकरी देते हुए नियमित टीकरण व चिकित्सक से सलाह लेने की अपील किया । इसके बाद  पोषाहार वितरण किया गया ।  गर्भवती,धात्री महिलाए  हुसना, शहनाज,सबाना,नाजमा, रोकईया , धात्री- बविता, अन्नपूर्ण,आरती, यासमीन पूजा को मीठी दालिया दिया गया ,   7माह से 3 बर्ष के 40 बच्चो को मीठी  दलिया तथा  3 से 6 बर्ष के बच्चो को लड्डू दिया  गया। इस अवसर पर  कार्यकत्री- सीमा श्रीवास्तव , सहायिका- राधा कलवार सहित काफी संख्या मे महिलाए व बच्चे उपस्थित रहे । 

No comments: