बांसी सिद्धार्थ नगर : कोतवाली बांसी अन्तर्गत बांसी कस्बे मे अवैध रूप से बोलैरो पर उत्तर प्रदेश सरकार का नेम प्लेट लिखाकर करीब एक वर्ष से घूम रही है ।
इसका खुलासा तब हुआ जब पुराने पेट्रोल पंप के पहले बोलैरो व टैक्टर के आमने सामने के भिंड़त मे मुहल्ला गांधी नगर कोतवाली बांसी निवासी नन्दन जयसवाल व वाहन स्वामी अजीत चौधरी निवासी बस्ती के बीच कुछ कहा सुनी के बाद हाता पाई तक मामला आ गया ।जिसको लेकर नन्दन जयसवाल कोतवाली पर बोलैरो स्वामी के नाम तहरीर दे दिया । पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर बोलैरो को कब्जे मे लेकर वाहन स्वामी से पूछ ताछ शुरू कर देखने उक्त वाहन के आगे उत्तर प्रदेश सरकार का नेम प्लेट लिखा था और आगे पीछे पूलिस का लोगो बना हुआ था और पूछने पर वह स्वय को आबकारी विभाग से सम्बन्धित बताया परन्तु शुक्रवार सुबह दोनो पक्ष विपक्ष के बीच कोतवाली पर सूलहनामा हो गया । और जब आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया से उक्त वाहन व व्यक्ति के बारे पता किया गया तो उन्होने कहा कि इस वाहन व व्यक्ति के बारे हमे कोई जानकारी नही है । समाचार लिखे जाने तक वाहन व वाहन स्वामी को कोतवाली मे बैठाया गया है ।


No comments:
Post a Comment